बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लोहाणा समाज का दीपोत्सव, 1000 दीपों से जगमगाए प्रमुख चौराहे..

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री लोहाणा समाज, बिलासपुर की ओर से विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के सदस्यों ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर 1000 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान दीपों की रोशनी से शहर के प्रमुख स्थान जगमगा उठे।

कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से देश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई। आयोजन के दौरान समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर समाज की ओर से सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करने का उद्देश्य सेवा, सकारात्मकता और राष्ट्रहित की भावना को सामने लाना है। बड़ी संख्या में समाज के सदस्य आयोजन में शामिल हुए और दीप प्रज्वलन में सहभागिता की।

इस अवसर पर श्री लोहाणा समाज के अध्यक्ष ललित भाई पुजारा, पंकज भाई ठक्कर, कुणाल भाई ठक्कर, मेहुल भाई कक्कड़, किशोर भाई कक्कड़, नरेंद्र भाई चंदाराणा, भरत भाई कक्कड़, शिवा भाई कानाबार, कपिल भाई सचदेव, हिमांशु भाई नथवाणी और वरुण भाई खंडेरिया सहित समाज के अनेक सदस्य एवं शहरवासी उपस्थित रहे।