
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिलासपुर ग्रामीण युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर, 14 मंडलों के युवाओं ने लिया हिस्सा..


बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जहां विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया जा रहा है, वहीं बिलासपुर ग्रामीण युवा मोर्चा ने रक्तदान के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाया। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोनी में आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के सभी 14 मंडलों से पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में कुल 203 यूनिट रक्तदान किया गया।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे माह सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने की पहल की। शिविर में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।
तय लक्ष्य से आगे निकला अभियान..
भाजयुमो की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए बिलासपुर ग्रामीण जिले के सभी 14 मंडलों में कार्यकर्ताओं और युवाओं से रक्तदान करने की अपील की गई थी। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता रक्तदान के लिए पहुंचे और निर्धारित लक्ष्य से अधिक 203 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
युवा मोर्चा ने इस आयोजन को केवल एक दिन का कार्यक्रम न बताते हुए युवाओं को नियमित रूप से सामाजिक कार्यों से जोड़ने की पहल बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदान को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाना भी इस अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने भी किया रक्तदान..

रक्तदान शिविर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्य से जोड़कर मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। रक्तदान ऐसा कार्य है, जिसके जरिए जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में लगातार भागीदारी निभाने की अपील की।
भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा और जनकल्याण की भावना से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाए और जरूरत के समय समाज के काम आने वाले कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो।
14 मंडलों की रही भागीदारी..
रक्तदान शिविर में जिले के सभी 14 मंडलों से युवा कार्यकर्ता पहुंचे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रक्तदान के बाद कार्यकर्ताओं ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आयोजकों के अनुसार 203 यूनिट रक्तदान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, सिम्स डीन डॉ. रमेश मूर्ति, स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जनक देवांगन, यश मनहर, प्रणव शर्मा, राजवर्धन कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, पार्षद अमित मिश्रा, हरिओम कश्यप, रत्नाकर श्रीवास, तुषार चंद्राकर, अंकुर सिंह, ब्रजेश शर्मा, प्रवीण सोनकर, अभिषेक साव, सूरज साहू, अनीश धीवर, यश गोरहा, रितेश कलवानी, अंकित मिश्रा, हर्ष पटेल, शिवराज साहू, बलवंत सिंह, संदीप जायसवाल, शरद खैरवार, बिट्टू कौशिक, विकास साहू, कमलेश सिंह, विजय वस्त्रकार, वैभव तंबोली, गोयल साहू, राजू मानिकपुरी, मनीष कौशिक, विमलदास मानिकपुरी, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।








