युवाओं को समर्पित है 2026-27 का बजट, विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव : अमित सिंह

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के आम बजट को युवाओं के लिए पूरी तरह हितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच बिल्कुल साफ है कि भारत की तरक्की का सबसे मजबूत आधार युवा शक्ति है।

अमित सिंह ने बताया कि इस बजट में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में 15 हजार नए सेकेंडरी स्कूल और 500 नए कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है, जिससे गांव, कस्बों और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने आगे बताया कि हर जिले में बालिकाओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल खोलने का प्रावधान बजट में किया गया है, जो बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। साथ ही बजट में तीन नए आयुर्वेदिक एम्स स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

अमित सिंह ने कहा कि यह बजट युवाओं की ताकत को बढ़ाने वाला है और इसी कारण इसे विकसित भारत 2028 की नींव कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को अवसर, संसाधन और सशक्त मंच उपलब्ध करा रही है, जिससे आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट भारत को दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अंत में अमित सिंह ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला भी रखता है