
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने किया गर्म कपड़ों का वितरण
बिलासपुर।राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने मिलकर शहर के हृदय स्थल स्थित जिला अस्पताल में मातृ शिशु विभाग में जाकर नवजात शिशु एवं उनकी मां को गर्म कपड़ों का वितरण किया नवजात शिशु में गरम स्वेटर पजामी टोपी मोजे एवं उनकी माताओ को गर्म कंबल का वितरण किया गया
यह सेवा तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज की बहनों के द्वारा की गई जिसमें संभाग प्रभारी मीनू दुबे, जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी, कोषाध्यक्ष संजना मिश्रा ,का सहयोग रहा
राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उचित मार्गदर्शन दिया ।समाज की अन्य बहनों में संगीता शर्मा, शोभा त्रिपाठी, नैना पांडे, शशि तिवारी, शशि प्रभा पांडे, लता दुबे ,शारदा तिवारी , अर्चना शुक्ला,पूर्णिमा मिश्रा ,गीतू तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी , नंदनी तिवारी,प्रेमलता तिवारी, साधना दुबे ,स्मृति मिश्रा सुभधा पांडे ने आदि समाज की अन्य बहनों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और भी सेवाएं देने का एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया









