मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए Study Point Academy का विशेष आयोजन..

70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान, रजिस्ट्रेशन शुरू..

बिलासपुर। शहर के प्रतिभाशाली और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टडी पॉइंट अकादमी द्वारा “मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संस्था की ओर से बताया गया कि समारोह में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के उन छात्र-छात्राओं को विशेष सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने अपनी परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है।

Study Point Academy के संस्थापक भारत साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को नई दिशा देने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाओं को मंच मिलना बेहद जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत और उपलब्धियों के लिए प्रेरित महसूस करें।

कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

इस सम्मान समारोह में शिक्षा, प्रेरणा और सफलता के संदेश के साथ विद्यार्थियों को नई पहचान देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को “प्रतिभा का सम्मान – उज्ज्वल भविष्य की पहचान” थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में विशेष सहयोग एवं प्रायोजक के रूप में “Bilaspur Paramedical – The Center of Excellence” भी शामिल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस गौरवशाली समारोह का हिस्सा बनने की अपील की है।

रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क: भारत साहू
संस्थापक, स्टडी पॉइंट अकादमी
मोबाइल: 7067670500

https://nnwebsolutions.in/study-point/new