स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगामय हुआ राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर, पत्रकारों ने लिया राष्ट्रहित में योगदान का संकल्प..

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को राघवेन्द्र राव सभाभवन परिसर में बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों और सदस्यों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिलीप यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित सभी पत्रकारों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर रहा। उपस्थित पत्रकारों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी प्रत्येक नागरिक की है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष संजीव पांडेय, पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली, पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य गोपी डे सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महेश तिवारी, अखलाख खान, जे.पी. अग्रवाल, मनीष शर्मा, गुड्डा सदाफले,लोकेश वाघमारे, रमेश राजपूत, जितेंद्र थवाईत, रोशन वैद्य, पंकज गुप्ते, कृष्णचंद्र मिश्रा, सूर्यप्रकाश, आलोक अग्रवाल, विशाल झा, श्याम पाठक, पिंटू राव, सतीश मिश्रा, संतोष मिश्रा, संजीव सिंह, रमन दुबे, नरेंद्र सिंह (बुट्टी), निशांत तिवारी, उषा सोनी, घनश्याम गंधर्व, राकेश साहू, धर्मेंद्र निर्मलकर, राजू निर्मलकर, राजा खान, जिया खान, शाहिद अली, भारतेंदु कौशिक, शमीम, दिव्यांशु साहू, सत्येंद्र वर्मा, हृदेश केसरी, पिंटू दुबे, अप्पू शुक्ला, प्रांशु क्षत्रिय, मोनू गोंड, सूरज, उदय सिंह, आशीष श्रीवास सहित अन्य पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, समाज के प्रति जिम्मेदार पत्रकारिता और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है।