

नवा रायपुर स्थित वेदांता का BMC – आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञों की टीम और किफायती इलाज से मरीजों को मिल रही बड़ी राहत..

रायपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज अक्सर लंबा, जटिल और महंगा होता है। मरीजों को जांच, इलाज और फॉलो-अप के लिए अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। इसी चुनौती को दूर करने के उद्देश्य से वेदांता समूह द्वारा नवा रायपुर में स्थापित BALCO मेडिकल सेंटर (BMC) आज मध्य भारत में उन्नत कैंसर उपचार का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरा है।
170 बेड वाला यह गैर-लाभकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मरीजों को एक ही जगह पर कैंसर से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां जांच से लेकर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन और लंबे समय तक फॉलो-अप तक की पूरी व्यवस्था एक ही छत के नीचे है, जिससे इलाज में किसी तरह की रुकावट नहीं आती।
एक टीम, एक योजना, बेहतर इलाज..
BMC की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टीडिसिप्लिनरी (बहु-विषयक) मॉडल है। यहां मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के साथ हेमेटोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ मिलकर मरीज के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करते हैं। साथ ही मनोवैज्ञानिक, फिजियोथेरेपिस्ट और न्यूट्रिशन विशेषज्ञ भी मरीज की पूरी देखभाल में शामिल रहते हैं।
उपलब्धियां जो भरोसा बढ़ाती हैं..
स्थापना के बाद से अब तक BMC में –
67,000 से अधिक मरीजों का इलाज..
4.35 लाख से ज्यादा OPD विजिट..
86,000 से अधिक कीमोथेरेपी सेशन..
12,500 से ज्यादा सर्जरी..
150 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट
सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।
यह आंकड़े बताते हैं कि अब जटिल कैंसर इलाज के लिए बड़े महानगरों पर निर्भरता कम हो रही है।
जटिल सर्जरी भी अब स्थानीय स्तर पर संभव..
एक 48 वर्षीय मरीज, जिन्हें अग्नाशय का गंभीर कैंसर था, उनकी जटिल ‘व्हिपल सर्जरी’ सफलतापूर्वक यहीं की गई। दो साल बाद वे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।
इसी तरह कोंडागांव के एक युवक का दुर्लभ ब्लड कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के जरिए किया गया, जो अब पूरी तरह कैंसर मुक्त है।
मरीजों के लिए खास सुविधाएं..
दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए BMC ने कई सहूलियतें शुरू की हैं –
मुफ्त परिवहन सुविधा..
‘सुख सराय’ में रहने की व्यवस्था..
कीमोथेरेपी मरीजों के लिए मुफ्त पौष्टिक आहार..
इन सुविधाओं से मरीजों और उनके परिवारों का बोझ काफी कम हो रहा है।
जल्दी पहचान और सस्ता इलाज पर फोकस..
कैंसर के इलाज में देर से पता चलना और खर्च सबसे बड़ी समस्या होती है। इसे ध्यान में रखते हुए BMC छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग कैंप लगा रहा है, जिससे कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान हो सके।
वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए चैरिटेबल फंड, सरकारी योजनाएं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इलाज को सुलभ बनाया जा रहा है।
मध्य भारत के लिए वरदान साबित हो रहा BMC..
आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित सेवाओं के साथ BALCO मेडिकल सेंटर अब मध्य भारत में कैंसर इलाज की तस्वीर बदल रहा है। मरीजों को अब अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली, निरंतर और समग्र चिकित्सा सुविधा मिल रही है,जो किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।



