

बिलासपुर।बिलासपुर में आज विकास, जनसंवाद और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को अपने निज निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुना।



इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नागरिकों को जोड़ने और प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री समाज में हो रहे सकारात्मक कार्यों और नवाचारों को देश के सामने लाते हैं। इससे जनभागीदारी को नई दिशा मिलती है।
सिम्स और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में हाई-टेक सुविधाओं का लोकार्पण..

कार्यक्रम के बाद बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में सिम्स और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया गया।

सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में लगभग 2.92 करोड़ रुपये की लागत से नए चिकित्सा उपकरण लगाए गए, जबकि सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 4.27 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ब्लड सेंटर, माइक्रोबायोलॉजी लैब और AI आधारित माइक्रोस्कोपी जैसी सुविधाएं शुरू की गईं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं से अब लोगों को जटिल जांचों के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा।
‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत वार्डों में जनसंवाद..
स्वास्थ्य सुविधाओं के लोकार्पण के बाद विधायक अमर अग्रवाल ने ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने वार्ड 20 सिंधी कॉलोनी, तोरवा के सिंधु भवन, पटेल मरार समाज भवन, भाजपा कार्यालय और सिंधी धर्मशाला में लोगों से मुलाकात की और जनसंवाद किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि “मोदी की गारंटी” के तहत योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। वार्डों में स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया।
विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पूरे दौरे के दौरान जनसमर्थन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



