


बिलासपुर।अशोकनगर सरकंडा से डेढ वर्ष टेक्टर चोरी हो गई था। जिसे मल्हार क्ष्ोत्र ग्राम जुनवानी से बरामद किया गया है। मामला इस प्रकार है थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार चोरियों के संबंध में पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि करीबन डेढ वर्ष पूर्व अशोक नगर सरकंडा क्षेत्र से चोरी हुआ महिन्द्रा ट्रेक्टर मल्हार क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में चल रहा है। उक्त सूचना के बाद कार्यवाही हेतु टीम को मल्हार क्षेत्र में रवाना किया गया ।टीम ग्राम जुनवानी पहंुची जहां जानकारी मिली कि रजक मोहल्ला का सुरेन्द्र रजक नामक व्यक्ति आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद लाल रंग का ट्रैक्टर लेकर आया है, और उससे कृषि कार्य कर जीवन यापन कर रहा है। जिस पर सुरेन्द्र रजक के घर दबिश दिया गया। पुलिस पहंुचने का अंदेशा होने पर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर वर्ष 2०22 में अशोक नगर सरकंडा से अपने साथी मुकेश रजक एवं हरी रजक के साथ मिलकर ट्रेक्टर को एवं अपने जीवन निर्वाह करने हेतु चोरी करना स्वीकार किया गया।
जिससे आरोपी सुरेन्द्र रजक के निशानदेही पर ट्रेक्टर कीमत करीबन 4,००,००० रू को जप्त कर आरोपी सुरेन्द्र रजक, मुकेश रजक व हरी रजक को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।









