भीषण गर्मी में लोहाणा महिला मंडल ने बांटा शीतल आम पना..पुरुषोत्तम मास में सेवा, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश..

बिलासपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री लोहाणा महिला मंडल, बिलासपुर द्वारा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन के लिए शीतल आम पन्ना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में महिला मंडल की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान गर्मी से परेशान लोगों को ठंडा आम पना पिलाकर राहत पहुंचाई गई। महिला मंडल की बहनों ने सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए समाज में सद्भाव और सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की शक्ति और संस्कारों की आधारशिला भी है। जब मातृशक्ति लोककल्याण के लिए आगे आती है, तब समाज में सेवा और संस्कारों की सुगंध फैलती है। पुरुषोत्तम मास में किया गया यह सेवा कार्य निश्चित रूप से पुण्य और जनकल्याण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में लोहाणा समाज अध्यक्ष ललित भाई पुजारा, समाज सचिव पंकज भाई ठक्कर, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भूमिका बेन पोपट, सचिव श्रीमती भाविका बेन कक्कड़, उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बेन चन्द्राणा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्रीमती कविता बेन पुजारा, श्रीमती प्रीति बेन बराई, श्रीमती रीता बेन ठक्कर, श्रीमती भारती बेन जोबनपुत्रा, श्रीमती माधवी बेन ठक्कर, श्रीमती तेजल बेन कक्कड़, श्रीमती गायत्री बेन ड्रोन, श्रीमती अमिता बेन ठक्कर, हरुभाई जोबनपुत्रा,राजू भाई ठक्कर,किशोरभाई कक्कड़, शशिभाई कक्कड़,हार्दिक भाई पोपट,भरतभाई कक्कड़,विनीत भाई कक्कड़,नितेश भाई ड्रोन, दिनेश भाई जोबनपुत्रा, परेश भाई जोबनपुत्रा एवं श्री लोहाणा समाज बिलासपुर के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय श्री जलाराम” के जयघोष के साथ सेवा और मानवता के इस अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।