

बिलासपुर। पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्री लोहाणा समाज बिलासपुर द्वारा समाजसेवा और मानवता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शहर में शीतल छाछ वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आमजन को ठंडी छाछ वितरित कर समाज के लोगों ने सेवा, सद्भाव और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत श्री जलाराम बापा के स्मरण और उनके प्रेरणादायी वचनों के साथ हुई। समाजजनों ने ‘हर किसी में राम हैं, राम से बढ़कर कुछ नहीं’ की भावना को आत्मसात करते हुए सेवा कार्य को सच्चे धर्म का स्वरूप बताया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ ग्रहण कर राहत महसूस की और समाज के इस प्रयास की सराहना की।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पुरुषोत्तम मास केवल पूजा-पाठ का समय नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और मानव कल्याण का अवसर भी है। श्री जलाराम बापा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय रहता है और आगे भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।
इस सेवा कार्य में समाज के अध्यक्ष ललित भाई पुजारा, सचिव पंकज भाई ठक्कर सहित परागभाई कोटेचा, शशिकांत भाई सचदेव, हरु भाई जोबनपुत्रा, हिमांशु भाई नाथवाणी, मितल भाई ठक्कर, शिवा भाई कानाबार, हार्दिक भाई पोपट, दर्पण भाई, श्रेयांश भाई बराई, राजु भाई ठक्कर, किशोर भाई कक्कड़, शशि भाई, राजेश भाई पोपट, कपिल भाई सचदेव, भरत भाई कक्कड़, मेहुल भाई कक्कड़, राम भाई कक्कड़, श्रीजयभाई ठक्कर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


महिला सदस्यों में कविताबेन पुजारा, भूमिकाबेन पोपट, भाविकाबेन कक्कड़, अमिताबेन ठक्कर और बीनाबेन ठक्कर ने भी सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने “सेवा ही सच्चा धर्म है” का संदेश देते हुए लोगों से मानव सेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की।
जय जय श्री जलाराम। 🙏



