

विनोबा नगर में आतिशबाजी के साथ मना विजय उत्सव, बंगाली समाज और व्यापारियों ने भी जताई खुशी..

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी सहित कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। खासकर पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता की गूंज छत्तीसगढ़ तक सुनाई दी। बिलासपुर शहर के विनोबा नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं, बंगाली समाज और व्यापारी वर्ग ने मिलकर भव्य विजय उत्सव मनाया।
रेलवे मंडल के तत्वावधान में गायत्री मंदिर, विनोबा नगर मुख्य मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान विशेष रूप से ‘झालमुड़ी’ बनाकर लोगों में वितरित की गई, जो बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान एक खास पहचान बनकर उभरी थी।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में एक दुकानदार के यहां पहुंचकर झालमुड़ी खाने का दृश्य पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। उसी प्रतीक को याद करते हुए यहां भी झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पश्चिम बंगाल के मेहनती और निडर कार्यकर्ताओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम कर भाजपा का परचम लहराया। साथ ही बंगाल की जनता और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने भाजपा को समर्थन देकर यह ऐतिहासिक परिणाम दिया।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, मंटू वर्मा, लीना बनर्जी, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड, राजेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, प्रणव, राधा मित्रा, पाखी मित्रा, राजा दत्त राय चौधरी, तृप्ति राज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और आम नागरिक शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।भाजपा की इस जीत को कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास की जीत बताया।



