वार्ड 29 में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज..महापौर पूजा विधानी सहित भाजपा नेताओं ने घर-घर पहुंचकर मधु राव के पक्ष में मांगे वोट..

बिलासपुर। नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधु राव के समर्थन में शुक्रवार को वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से कमल फूल छाप पर वोट देने का आग्रह करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

जनसंपर्क अभियान में बिलासपुर महापौर Pooja Vidhani, Manish Agrawal, प्रकाश यादव, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना करी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, नंदू सोनी, चिंटू गुप्ता, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, ममता मिश्रा, आयुष मेहता और अयोध्या डहरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने वार्डवासियों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, मोर घर मोर जमीन मोर मकान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार आम लोगों के हित में काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

अभियान के दौरान महिला मोर्चा, बूथ इकाई समिति और वार्ड कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वार्ड की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और भाजपा प्रत्याशी मधु राव को अच्छा समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है और जनता का भरोसा भाजपा के साथ दिखाई दे रहा है।

वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने और वार्ड के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।