तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में जश्न, बिलासपुर कार्यालय में ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ मनाई खुशी..

बिलासपुर। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। भाजपा जिला बिलासपुर शहर द्वारा भाजपा कार्यालय में भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों की धुन पर नाचते-गाते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई व झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने किया। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह शानदार जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, भाजपा की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है।

उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर नई दिशा देने का काम किया है। यह जनादेश विकास और बेहतर शासन की उम्मीद का प्रतीक है।

दीपक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, गुलशन ऋषि, अजीत सिंह भोग, किशोर राय, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस. श्रीनिवास राव, जुगल अग्रवाल, शेखर पाल, गणेश रजक, नारायण गोस्वामी, बल्लू हरियाणी, प्रवीर सेन गुप्ता, दिनेश देवांगन, अशोक मिथुन, सचिन कायरवार, देवेश खत्री, केतन वर्मा, नीतिन छाबड़ा, राकेश मिश्रा, चिक्की बोले, सन्नी केशरी, अनिल चौहान, देवाशीष दत्ता और विकास सलूजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पार्टी की जीत को जनसेवा के नए अवसर के रूप में देखते हुए आगे भी जनता के बीच सक्रिय रहने का संकल्प लिया।