
गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित शिविर में करीब 80 यूनिट रक्त संग्रहित, कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों और पत्रकारों ने भी निभाई भागीदारी..

बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, विश्व अहिंसा दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की ओर से तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं की आवाजाही रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अलावा आम नागरिकों और पत्रकारों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। आयोजकों के मुताबिक करीब 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान से पहले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति के ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। पूर्व में रक्तदान की अवधि सहित आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के बाद पात्र लोगों से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को फल, जूस, प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
सेवा के जरिए दिया मानवता का संदेश..
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित शिविर में रक्तदान को मानव सेवा से जोड़ते हुए लोगों को नियमित रूप से इस सामाजिक कार्य से जुड़ने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी और ऑपरेशन जैसी परिस्थितियों में रक्त की जरूरत पड़ती है। स्वैच्छिक रक्तदान से अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है।
इन लोगों ने किया रक्तदान..
शिविर में देवदत्त शर्मा, सीमा घृतेश, बजरंग सूर्यवंशी, निखिल शर्मा, विनय रात्रे, अमित गडेवाल, अजय यादव, राजेश मरावी, अभिषेक यादव, संजीत यादव, सौरभ यादव, पियूष रजक, अमित यादव, शिव केवट, तोमन वर्मा, हरीश राजपूत, अर्पित केसरवानी, शांतनु सिंह, आशुतोष शर्मा, संतोष अग्रवाल, साई भास्कर, संजय सोनार, राकेश यादव, घनश्याम, आशीष चिमनानी, कपिल साहू, देवेंद्र कुमार, हैरिसन, आदित्य सोनी, एम्मानुल डिंकेन्न, विमलेश बाजपाई, प्रकाश राव, जय लवोकाह, भारतेंदु कौशिक, अखिलेश गुप्ता और अनुभव पीटर्स सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर के आयोजन में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विजय पांडे, राकेश शर्मा, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, संजीव पाल, वेद रात्रे, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, सुभाष ठाकुर, राजा व्यास, दीपक रचीलवार, राजकुमार बंजारे, गणेश रजक और संतोष पीपलवा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

साई ब्लड सेंटर की ओर से आरती पटेल, यश कुमार, दीपक कुमार, स्मिता नायक और माही चंद्राकर ने मेडिकल एवं टेक्निकल स्टाफ के रूप में सेवाएं दीं। शिविर में रक्त संग्रह और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था सेंटर की टीम ने संभाली।







