पीएम मोदी के वजन के बराबर रक्तदान का लक्ष्य, 17 सितंबर को भाजयुमो लगाएगा विशाल रक्तदान शिविर..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोनी के स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में होगा आयोजन, युवाओं और आम नागरिकों से रक्तदान की अपील..

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण जिला 17 सितंबर को कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजयुमो का कहना है कि इस पहल के माध्यम से सेवा और समर्पण का संदेश देने के साथ युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी..

रक्तदान शिविर में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना है।

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। उन्होंने जिले के युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान देने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए युवा मोर्चा इस अभियान को व्यापक रूप देने का प्रयास कर रहा है।

स्थान: स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोनी, बिलासपुर
दिनांक: 17 सितंबर, गुरुवार
समय: सुबह 9 बजे से