

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बिलासपुर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थल अग्रसेन चौक पर अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


अग्रवाल समाज के सदस्यों ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती कर पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और श्रद्धा-भक्ति के साथ शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी भाई-बहन उपस्थित रहे।
समाज द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान और मिष्ठान वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

इस आयोजन में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शिव अग्रवाल सहित सुनील सोथलिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, रविकांत नोपली, नवीन जाजोदिया, रमेश बुढ़िया, कमलेश निशानियां, रूपक जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, सुमित निशानियां, चंदन अग्रवाल, अमित लोहिया, चंचल अग्रवाल, विवेक मित्तल, अर्जुन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रत्यूष अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, कृष्ण बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
महिला मंडल की ओर से श्रीमती विनीता केजरीवाल और श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।



