जन चौपाल में शिकायत, दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा..

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित झगड़ों को रोकने के लिए पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में लगाई गई जन चौपाल में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने ये कदम उठाया है।

कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि गतोरी गांव के रहने वाले सुरेंद्र टेंगवर (22) और ईश्वर बंजारे (19) को धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई प्रतिबंधात्मक है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रखी जा सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चलित थाना जन चौपाल में कुछ लोगों ने इन दोनों की हरकतों की शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इनके चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी रहती थी और मारपीट की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।