

सक्ती। भीषण गर्मी और लगातार गिरते जल स्तर के बीच ग्राम पंचायत निमोही के लोगों को राहत देने के लिए Vedanta Power आगे आया है। कंपनी के सक्ती जिले स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा गांव में प्रतिदिन वाटर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे गांव के करीब 120 परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है।

कंपनी अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत पिछले तीन वर्षों से गर्मी के मौसम में निमोही गांव में जल आपूर्ति का कार्य कर रही है। मार्च से जून तक नियमित रूप से टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। इस वर्ष गांव में प्रतिदिन लगभग 12 हजार लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को पेयजल संकट से काफी राहत मिली है।
Rajinder Singh Ahuja ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार सामुदायिक विकास कार्यक्रम चला रहा है। कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण और जल उपलब्धता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। ऐसे में निमोही के नागरिकों तक आवश्यक पानी पहुंचाना कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
ग्राम पंचायत निमोही के सरपंच Parasmani Gabhel ने बताया कि गांव में हर वर्ष गर्मी के दौरान जल स्तर काफी नीचे चला जाता है। मार्च आते-आते अधिकांश बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं, जिससे लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी का कोई दूसरा स्थायी विकल्प नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी।
सरपंच ने बताया कि वर्ष 2023 से वेदांता पावर द्वारा गांव में नियमित जल आपूर्ति शुरू की गई, जिसके बाद से गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कंपनी के सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वेदांता पावर केवल पानी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी बेहतर काम कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्रतिदिन तीन से चार बार टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है, जिससे घरों के दैनिक कार्य आसानी से हो पा रहे हैं। ग्रामीण Kiran Kumar Bairagi, Raju Dansena और Shweta Dansena सहित कई लोगों ने कंपनी की पहल की सराहना की।
ग्रामीणों का कहना है कि जल आपूर्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत ने वेदांता पावर के सहयोग के लिए आभार जताया है।



