‘Study Point Academy’ का शानदार कमाल : 10वीं में 7 छात्रों ने 90%+ अंक, 12वीं में भी दमदार प्रदर्शन..

बिलासपुर। शहर के मंगला चौक स्थित ‘Study Point Academy’ ने 29 अप्रैल को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सफलता का परचम लहराया है। लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर यह संस्थान विद्यार्थियों के भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है।

इस वर्ष कक्षा 10वीं में एकेडमी के 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक अर्जित किए।

संस्थान की टॉपर छात्रा शालिनी साहू ने 97% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में युवराज साहू (95%), प्रियंका यादव (93%), जया शर्मा (93%), श्रेय सिंह (92%), अलीना (91%) और माही यादव (90%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर एकेडमी का नाम गौरवान्वित किया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी ‘Study Point Academy’ ने शानदार परिणाम दिए थे, जहां सलोनी सिंह ने 96% अंक हासिल कर टॉप किया था। लगातार मिल रही इस सफलता के पीछे संस्थान की सुदृढ़ शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकगण और विद्यार्थियों की मेहनत का अहम योगदान है।

संस्थान के संस्थापक भारत साहू ने कहा कि ‘हर बच्चा टॉपर बन सकता है, बस उसे सही दिशा और मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ‘Study Point Academy’ में हम हर विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देकर उसे बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।

‘Study Point Academy’ में नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। यहां कमजोर विद्यार्थियों को भी विशेष मार्गदर्शन देकर उन्हें मजबूत बनाया जाता है, जिससे वे भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सकें।

लगातार मिल रही सफलता के चलते ‘Study Point Academy’ आज बिलासपुर शहर में एक उभरती हुई, भरोसेमंद और परिणाम देने वाली कोचिंग संस्था के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

📞 संपर्क करें : 7067670500