उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बेलतरा आगमन पर, स्कूल सफाई कर्मचारी संघ समस्याओं से कराएंगे अवगत


बिलासपुर। डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव का आज बेलतरा आगमन होगा। जहां स्कूल सफाई कर्मचारी संघ द्बारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 2०18 विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की सरकार बनने पर संघ की मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था, उन मांगों को अवगत कराकर पूरी करने की मांग रख्ोंगे।
संघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर ने बताया कि संघ की मांगों को लगातार मुलाकात के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है परंतु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को साढे 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हो पाई है।