पेंड्रा में झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, गूंजे जयकारे..

पेंड्रा (जीपीएम)। भगवान भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के अवसर पर पेंड्रा नगर भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर शहर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा का आयोजन सिंधु समाज के सहयोग से किया गया, वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसका भव्य स्वागत किया। विहिप के समरसता प्रमुख भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और अंगवस्त्र भेंट कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा के दौरान भगवान झूलेलाल के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर और फूल बरसाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर हर्ष छाबरिया ने कहा कि यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। नगरवासियों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में एकता और भाईचारा कायम रहे।

कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज सहित सतराम आसनानी, विजय आसनानी, अनिल खत्री, रामजी श्रीवास, श्याम कोटवानी, अश्वनी छाबरिया, प्रताप पुरुस्वानी, रोहित छाबरिया, विनय सूर्यवानी, विजय बजाज, उपाध्यक्ष सरोज पवार, बजरंग दल जिला संयोजक सागर पटेल, सह संयोजक विनय पांडे, मातृशक्ति संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, अनीता माझी, शनि पटेल, मोहन यादव, आदित्य सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे।

यह आयोजन पेंड्रा में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।