
किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से निकली भव्य चुनरी यात्रा, मातृशक्ति की एकजुटता और धार्मिक आस्था का दिखा संगम..

मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किरारी में धार्मिक आस्था और मातृशक्ति की एकजुटता का अनूठा नजारा देखने को मिला। धर्म जागरण की जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में लटेश्वर नाथ मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया और 183 मीटर लंबी चुनरी माता को अर्पित की। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

यात्रा में धर्म जागरण प्रमुख शंकर कुमार चंद्रा, संगठन की प्रांत संयोजिका श्रीमती राजश्री चतुर्वेदी और प्रांत सह-संयोजिका डॉ. सरिता भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल हुईं। महिलाओं के साथ बुजुर्गों, बच्चों और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
183 मीटर की चुनरी रही आकर्षण का केंद्र..

यात्रा का मुख्य आकर्षण 183 मीटर लंबी चुनरी रही, जिसे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता को अर्पित किया। आसपास के गांवों से पहुंचीं महिलाओं ने धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। आयोजन में मातृशक्ति की सामूहिक भागीदारी के साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग..
कार्यक्रम में दरीघाट की सरपंच ललिता संतराम कश्यप, लिमतरा की सरपंच श्रीमती वस्त्रकार और किरारी के सरपंच तामेश सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। धर्मेंद्र कोसले, विजय अंचल, विवेक त्रिपाठी, सौमित्र शुक्ला, कामता वर्मा, संदीप यादव, विजय सुमन, साहेब लाल कुर्रे, चंद्रप्रकाश निर्णेजक, बबलू राठौर और नागू प्रसाद ने भी योगदान दिया।


मातृशक्ति की ओर से मालती केवट, शीलू कामतोड़े और ममता यादव सहित सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता रही।
हलवा, पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित..
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना को बढ़ावा देने, महिलाओं को एकजुट करने और ग्रामीण समाज में आपसी सद्भाव मजबूत करने का संदेश दिया गया।







