छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 19 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है।


इस फेरबदल के तहत स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम आयुक्तों और अन्य विभागों में पदस्थ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। कई अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।







