ट्रांसपोर्ट नगर में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त..

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग के पास सरेआम धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

चकरभाठा पुलिस के अनुसार, दिनांक 06 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को अभिरक्षा में ले लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है।

जरहाभाठा का रहने वाला है आरोपी..

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवा कुर्रे (25 वर्ष), पिता सोनू कुर्रे बताया है। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती, जरहाभाठा का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है।चकरभाठा पुलिस ने आरोपी देवा कुर्रे के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत विधिवत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।