

जे पी हाईट्स विकास समिति, शुभमविहार के अध्यक्ष के रूप में श्री ललित अग्रवाल सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित घोषित किये गए है। निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश वर्मा व प्रो आर के पांडेय ने एक माह की सूचना देकर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की थी। आज जे पी हाईट्स विकास समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुनः ललित अग्रवाल को आगामी टर्म के लिए समिति अध्यक्ष, मोहन अग्रवाल, सचिव व संतोष अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं। समिति के अन्य पदाधिकारियों की सूची संलग्न हैं। श्री अग्रवाल ने निर्वाचन मंडल व समस्त सदस्यों को पुनः विश्वास प्रकट करने हेतु धन्यवाद देते हुए समिति के विकास हेतु शीघ्र उचित कदम उठाने का निर्णय लिया है।





