रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल..

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर एक युवक और युवती का खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आसपास यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन के आने-जाने के कारण बड़ी संख्या में यात्री, महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान कपल सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

देखें वॉयरल वीडियो..

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता और सामाजिक मर्यादा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की गतिविधियां न केवल असहज स्थिति पैदा करती हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

मामले में RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक और युवती कथित रूप से शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि यदि घटना के समय तत्काल सूचना मिलती, तो मौके पर कार्रवाई की जा सकती थी। लेकिन वीडियो बाद में RPF के पास पहुंचा और तब तक दोनों वहां से जा चुके थे।

फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सार्वजनिक आचरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।