निरतू में 22 अगस्त से गूंजेगा राम नाम, चार दिन चलेगा श्रावणी महोत्सव..

श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में षष्ठम वर्ष होगा अखंड रामचरित मानस पाठ व प्रवचन, 25 अगस्त की रात मां महामाया जगराता बनेगा विशेष आकर्षण..

बिलासपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम निरतू स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर में षष्ठम वर्ष का श्रावणी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 22 अगस्त से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्री रामचरित मानस गायन-पाठ, प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन का समापन 25 अगस्त की रात विशेष मां महामाया जगराता के साथ होगा।

आयोजकों के अनुसार, 22 अगस्त शनिवार को रात 8 बजे श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद लगातार श्री रामचरित मानस का गायन-पाठ एवं प्रवचन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के साथ ही बिलासपुर और अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

चार दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन..

श्रावणी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को रामचरित मानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन प्रसंगों को सुनने का अवसर मिलेगा। आयोजन में साधक जी महाराज सहित धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं ईष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

25 अगस्त मंगलवार को रात 8 बजे तक रामचरित मानस पाठ एवं प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद रात 9 बजे से मां महामाया जगराता शुरू होगा। जगराता का आयोजन प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। इसमें मां महामाया जगराता ग्रुप के गायक चंदन यादव एवं उनके साथी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील..

आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण एवं भंडारे के आयोजन के लिए भक्तों और श्रद्धालुओं से सहयोग भी लिया जा रहा है। जो श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि देना चाहते हैं, वे आयोजन समिति से संपर्क कर सकते हैं। मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

श्रावणी महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी निरतू और सेवकगण जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

यहां होगा आयोजन..

श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, ग्राम निरतू, घुटकू, बिलासपुर में आयोजन होगा। मंदिर कोनी से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कार्यक्रम तिथि : 22 से 25 अगस्त 2026
शुभारंभ : 22 अगस्त, रात 8 बजे
विशेष आयोजन : 25 अगस्त, रात 9 बजे से मां महामाया जगराता
स्थान : श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, ग्राम निरतू, घुटकू, बिलासपुरसंपर्क : बलीराम निर्मलकर – 7000904448, अशोक यादव – 6260925487

संपर्क : बलीराम निर्मलकर – 7000904448, अशोक यादव – 6260925487