बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अग्रवाल समाज ने किया जोरदार स्वागत..

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शहर में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान भगवान झूलेलाल की जयंती ‘चेट्री चंड’ के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का स्वागत बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा में सिंधु समाज के सामाजिक पदाधिकारी, माताएं, बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही।

अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर आरती की और पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा की गई, आतिशबाजी की गई और जलपान की व्यवस्था कर अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने सिंधु समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए कहा कि बिलासपुर में आपसी प्रेम और भाईचारा हमेशा बना रहे, यही सभी की कामना है। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को भगवान झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल सहित हरि बुधिया, सुनील सोथंलिया, राजू केडिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (एल्डरमैन), विष्णु मुरारका, राजेश अग्रवाल, आनंद नोपानी, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, रूपक जाजोदिया, सुमित निशानियां, पवन अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अमित लोहिया, अभिषेक बुधिया, विवेक अग्रवाल, आशीष जैन, देवांश अग्रवाल, प्रत्यूष गर्ग, अभिनय अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, अर्चित गोयल, किसान बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने शहर में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।