
नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी दर्शन और जसगीत का आयोजन, परिवार सहित श्रद्धालुओं को पहुंचने का निमंत्रण..

बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर घुटकू स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती महामाया मंदिर में इस वर्ष भी विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। श्री आदिशक्ति सेवा संस्थान द्वारा 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए देवी दर्शन व जसगीत श्रवण की व्यवस्था रहेगी।
संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं से सहपरिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ महामाया मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन करने और नवरात्रि पर्व में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। आयोजकों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहेगा तथा प्रतिदिन श्रद्धालु मां महामाया की आराधना कर मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करा सकेंगे।
11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि क्रम..
आयोजन के अनुसार 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा, 12 अक्टूबर को द्वितीया, 13 अक्टूबर को तृतीया, 14 अक्टूबर को चतुर्थी, 15 अक्टूबर को पंचमी, 16 अक्टूबर को षष्ठी, 17 अक्टूबर को सप्तमी, 19 अक्टूबर को अष्टमी तथा 20 अक्टूबर को नवमी तिथि रहेगी। नवरात्रि के इन दिनों में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक वातावरण रहेगा।
मनोकामना ज्योति के लिए निर्धारित राशि..
मंदिर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करा सकेंगे। संस्थान द्वारा घृत ज्योति के लिए 2101 रुपए तथा तेल ज्योति के लिए 701 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने के इच्छुक श्रद्धालु आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
इनसे कर सकते हैं संपर्क –

ज्योति कलश एवं आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए अंकित गौरहा (महामाया मंदिर घुटकू) 9294789473, मनोज ताम्रकार 7415756757, विजय देवांगन 9993429547, किशोर पटेल 9039709168, योगेश देवांगन 8839702295, कृष्णा सोनी 6266956917, देवीदिन भोई 7024033319, भोजराज पटेल 9630567518 तथा शशी वर्मा से संपर्क किया जा सकता है। मंदिर के पुजारी पंडित अंकित महाराज भी श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

श्री आदिशक्ति सेवा संस्थान ने नवरात्रि पर्व पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से घुटकू स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचने का आग्रह किया है। आयोजन समिति ने मां महामाया से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की है।







