
11 अक्टूबर को घट स्थापना से शुरू होगा महोत्सव, 18 को महाअष्टमी पर कन्या भोज और 19 अक्टूबर को हवन-पूजन के साथ ज्वारा विसर्जन..

बिलासपुर। घुटकू मेन रोड स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, निरतू में शारदीय क्वार नवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और सेवक गणों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति ने श्रद्धालु भक्तों से सह परिवार नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर देवी आराधना का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
महोत्सव की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार को घट स्थापना एवं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को पंचमी पर्व और 17 अक्टूबर को सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर को महाअष्टमी पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्या भोज का आयोजन होगा। नवरात्रि महोत्सव का समापन 19 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी के अवसर पर हवन-पूजन और ज्वारा विसर्जन के साथ किया जाएगा।
मनोकामना के लिए ज्योति कलश की व्यवस्था..
मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामना के लिए अलग-अलग प्रकार के ज्योति कलश की व्यवस्था की गई है। मनोकामना घी ज्योति कलश के लिए 2151 रुपए, तेल ज्योति कलश के लिए 801 रुपए तथा मनोकामना मंगल ज्वारा के लिए 351 रुपए निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार ज्योति कलश एवं ज्वारा के लिए नाम दर्ज करा सकते हैं।

मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आयोजन होंगे। माता सेवा मंडली सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजन में पंडा प्रमोद भोई, दिल हरण यादव और पुष्कर निर्मलकर सहित सेवक गणों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजन की व्यवस्था में जागेश्वर यादव, बलिराम निर्मलकर, संतोष यादव, लल्ला यादव, धनतोष यादव, सुखराम यादव, रघुनाथ यादव, भरत यादव, मनोज यादव, कृष्ण कुमार यादव, आशीष निर्मलकर, साबित वर्मा, सुरेंद्र यादव, प्रेम सोनी, नारायण यादव, धननेंराम यादव, शिवलाल यादव, आकाश यादव, विकास यादव, जयप्रकाश राजपूत, बजरंग यादव, रामसयण यादव, रूद्रांश यादव सहित समस्त सेवक गण जुटे हुए हैं।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश, ज्वारा और प्रसाद चढ़ाने के इच्छुक भक्त समय पर अपना नाम दर्ज कराएं। समिति ने समस्त माता सेवा मंडलियों और श्रद्धालु परिवारों को महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है।







