

Entered the house and raped her, strangled her when she resisted, Sipat police arrested the accused..

बिलासपुर | सीपत थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आधी रात को एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसका गला दबा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आधी रात की वारदात घुसकर की छेड़छाड़..
घटना 15 मार्च 2025 की दरम्यानी रात की है, जब राहुल विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी बरेली, थाना सीपत, एक महिला के घर में जबरन घुस आया। आरोपी की नीयत गलत थी। उसने महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने गला और मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की।
डरी-सहमी महिला ने जैसे-तैसे खुद को बचाया और सुबह होते ही सीपत थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/2025 दर्ज किया। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपी को धर दबोचा।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस..
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 115(3) और बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



