लायंस क्लब वसुंधरा ने स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया


बिलासपुर। लायंस क्लब वसुंधरा ने अपनी सेवा गतिविधि के अंतर्गत शिक्षण सामग्री का वितरण किया यह प्रोग्राम सरकंडा उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में रखा गया जिसमें 100 छात्राओं को रजिस्टर, कॉपी ,पेन ,मैचबॉक्स दिए गए एवं सभी छात्राओं को लायंस क्लब समाजसेवी संस्था से जुड़ी कुछ रोचक एवं आवश्यक जानकारी क्लब अध्यक्ष तरुणा शर्मा जी के द्वारा दी गई उपस्थित सदस्यों में सचिव अर्चना तिवारी/विनीता मिश्रा/सुधा परिहार/ मंगला कदम/ सलमा बेगम /मंजू मिश्रा /उषा मुद्लीयार रही। शिक्षण सामग्री वितरण में मंगला कदम, विनीता मिश्रा एवं सुधा परिहार जी का सहयोग रहा कार्यक्रम के आयोजन में शाला की प्रभारी प्राचार्य तृप्ति कोसरिया मैडम का सहयोग रहा इसके साथ ही साथ शाला मैं पदस्थ शिक्षिकाओं सीमा तिरखा, रामानी पांडे,बी रमा लक्ष्मी, निर्मला बंझोर ने अपना कीमती समय देकर शिक्षण सामग्री वितरण में क्लब सदस्यों का सहयोग किया।