



गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 11 बजे रजत जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की विजिटर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होगी। विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे साथ ही विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
विश्वविद्यालय के दसवीं दीक्षांत समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल विश्व भूषण हरि चंदन तथा विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। मंच पर केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह एवं डॉ.अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा विधायक एवं सांसद को भी आमंत्रण भेजने की बात कही गई हैं।
कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान रखते हुए कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रांगण तथा विशेष कर रजत जयंती सभागार में अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।कोनी मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय परिषद तक साथ स्वागत द्वार बनाए गए हैं।देश के विभिन्न स्थानों से दीक्षांत समारोह में शामिल होने पधारे 104 विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक शामिल होंगे जिनकी कुल संख्या भी 104 हैं। इस प्रकार विद्यार्थी एवं अभिभावकों की कुल संख्या 208 हैं। आयोजन स्थल पर अतिथिगण के साथ कार्य परिषद एवं विद्या परिषद सदस्य इसके पश्चात विद्यार्थियों के साथ समूह फोटोग्राफ की व्यवस्था की गई हैं तत्पश्चात शोभायात्रा गठित होकर रजत जयंती सभागार में प्रस्थान करेंगी। उक्त समारोह में सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तर 2897 छात्र-छात्राओं को उपाध्याय उपाधि देने की घोषणा की जाएगी। वही प्रविधि सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 72 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण मंडित पदक 10 दानदाता पदक एक गुरु घासीदास पदक वह एक कुलाधिपति पदक सहित 84 पदक प्रदान किए जाएंगे 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल ने सभी जानकारियां दी। जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सत्र 2021-22 में आयुष ताम्रकार को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा जबकि पंकज आर्य को गुरु घासीदास पदक से सम्मानित किया जाएगा। लोकल मीडिया राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को कवरेज नहीं कर पाएंगे। गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी में हो रहे इस दीक्षांत कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा लेकिन उनके कार्यक्रमों से स्थानीय मीडिया को दूर रखने का आदेश आया हैं जिसके तहत इस कार्यक्रम को सरकारी मीडिया दूरदर्शन ही कवरेज करेगी कुलपति के अनुसार स्थानीय मीडिया को कवरेज नहीं करने का निर्देश राज्य से आया हैं।




