विकसित भारत का लोककल्याणकारी बजट, समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर : रौशन सिंह

रायपुर। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा युवा नेता रौशन सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और आदरणीया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया यह केंद्रीय बजट देश के समावेशी विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

रौशन सिंह ने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जो सरकार की लोककल्याणकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ़ संकल्प और नए भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। सरकार की नीतियां अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।

अंत में रौशन सिंह ने कहा कि यह बजट लोक कल्याण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है और आने वाले वर्षों में भारत को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।