

बिलासपुर/गुजरात। गुजरात के प्रसिद्ध गिर वन में शेर और शेरनी की अद्भुत क्रीड़ा का एक आकर्षक वीडियो सामने आया है, जिसे बिलासपुर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक प्रकाश मिश्रा ने अपने परिवार के साथ कैमरे में कैद किया है। यह वीडियो 15 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11 बजे का बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, प्रकाश मिश्रा अपने परिवार के साथ इन दिनों गुजरात के गिर वन की सैर पर गए हुए हैं। इसी दौरान जंगल सफारी के समय उन्हें बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला। उनके सामने जंगल के खुले क्षेत्र में शेर और शेरनी आपस में क्रीड़ा करते दिखाई दिए। इस अद्भुत नजारे को देखकर वहां मौजूद पर्यटक भी रोमांचित हो उठे।
देखें वीडियो..
प्रकाश मिश्रा ने तुरंत अपने मोबाइल से इस दृश्य का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शेर और शेरनी स्वाभाविक अंदाज में एक-दूसरे के साथ खेलते और क्रीड़ा करते नजर आ रहे हैं। जंगल में वन्यजीवों का ऐसा प्राकृतिक व्यवहार बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए यह दृश्य पर्यटकों के लिए बेहद खास बन गया।

परिवार के साथ जंगल सफारी के दौरान मिले इस अनोखे अनुभव को प्रकाश मिश्रा ने यादगार बताया। उन्होंने कहा कि गिर वन की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का इतना करीब से दर्शन होना उनके लिए अविस्मरणीय पल है।

गौरतलब है कि गुजरात का गिर वन एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थान माना जाता है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचते हैं। शेर और शेरनी की इस तरह की क्रीड़ा का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।







