

The height of cruelty: Stepmother and aunt together murdered a 14-year-old child, had given a contract of Rs. 50 thousand..

बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात ने छत्तीसगढ़ को हिलाकर रख दिया है। बलौदा बाजार जिले के डोंगरीडीह गांव में एक 14 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड की साजिश उसकी सौतेली मां और सगी चाची ने रची थी।
रिश्तों में जहर: शक और डर बना मौत की वजह..
पुलिस के मुताबिक, मृतक की सौतेली मां मीना धृतलहरे और चाची मोंगरा बाई धृतलहरे को आशंका थी कि बच्चा उनके अवैध संबंधों का भांडा फोड़ सकता है। इसी डर से उन्होंने बालक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने जानकार गोविंदा कोसले को हत्या की सुपारी दे दी।
50 हजार रुपये में दी थी सुपारी..
30 मार्च की रात मासूम को बहाने से बाइक पर बैठाकर आरोपियों ने महानदी किनारे ले जाकर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को रेत में दबाकर फरार हो गए।
1 अप्रैल को रेत में दबा शव मिलने के बाद लवन पुलिस हरकत में आई। जांच में छह आरोपी पकड़े गए जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में साजिश की परतें खुलती गईं और यह खौफनाक सच सामने आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में इस घटना के बाद से मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।



