

बिलासपुर। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए तिरुपति और रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन अप्रैल और मई के महीने में दोनों तरफ से सात सात फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के गोंदिया दुर्ग रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को भी दक्षिण भारत और बिहार जाने में काफी आसानी होगी।

सोमवार को तिरुपति से चलेगी ट्रेन..
ट्रेन नंबर 07051 तिरुपति से हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 13 20 और 27 अप्रैल के साथ ही 4 11 18 और 25 मई को रक्सौल के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन तिरुपति से सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर निकलेगी। अगले दिन यह गोंदिया दुर्ग रायपुर बिलासपुर और झारसुगुड़ा होते हुए तीसरे दिन शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
गुरुवार को रक्सौल से होगी वापसी..
वापसी में ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल से हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन 16 23 और 30 अप्रैल के अलावा 7 14 21 और 28 मई को तिरुपति के लिए निकलेगी। रक्सौल से यह रात 3 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद यह झारसुगुड़ा बिलासपुर रायपुर दुर्ग और गोंदिया होते हुए तीसरे दिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर तिरुपति पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे कुल 24 कोच..
यात्रियों की सुविधा के लिए इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी टू टियर के 3 एसी थ्री टियर के 5 स्लीपर क्लास के 10 और जनरल क्लास के 6 डिब्बे शामिल हैं। स्लीपर और जनरल कोच की संख्या ज्यादा रखी गई है ताकि आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी न हो।



