

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता चलन अब पुलिस विभाग तक पहुंच गया है, लेकिन वर्दी में इस तरह की हरकत एक आरक्षक को भारी पड़ गई।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त पर विभागीय कार्रवाई की गई है।दरअसल, आरक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहनकर गाने पर नाचते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया।
देखें वॉयरल वीडियो..
पुलिस विभाग के अनुसार, वर्दी में इस प्रकार का आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। वर्दी का उपयोग केवल ड्यूटी और गरिमा बनाए रखने के लिए होता है, न कि मनोरंजन या सोशल मीडिया प्रदर्शन के लिए।
एसएसपी ने जारी किया आदेश..

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा आदेश जारी कर कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर बढ़ता ट्रेंड बना चिंता का कारण..
पुलिस महकमे में भी रील बनाने का बढ़ता ट्रेंड अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। अधिकारी लगातार यह निर्देश देते रहे हैं कि वर्दी में किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद विभाग ने एक बार फिर साफ संकेत दिया है कि अनुशासन और वर्दी की गरिमा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया।
एस एस पी रजनेश सिंह की बाइट..



