

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिसकर्मियों के वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मस्तूरी में पदस्थ एक आरक्षक पर कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक और पुलिसकर्मी का अपनी पत्नी के साथ वर्दी में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पहले मामले में मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक का पत्नी के साथ डांस करते वीडियो सामने आने पर एसएसपी ने उसे लाइन अटैच कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद भी वर्दी में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।
https://www.instagram.com/reel/DW2v7NIkbFs/?igsh=MXFqaXo4NXZtZ3Uwbw==
अब इंस्टाग्राम आईडी laif_dosto1999 से एक अन्य जवान के आधा दर्जन से अधिक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ रील बनाता नजर आ रहा है। इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कमेंट बॉक्स में कुछ लोग वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स वर्दी में इस तरह के वीडियो बनाने पर आपत्ति जता रहे हैं। कुछ ने तो सीधे चेतावनी भरे अंदाज में लिखा-“अब आपकी बारी है।” इस पर संबंधित जवान ने जवाब देते हुए लिखा-“I am waiting bro”, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
पहले मामले का असर भी जारी..
इधर, जिस आरक्षक पर कार्रवाई हुई थी, उसका वीडियो भी अभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि उस कार्रवाई के बाद उसकी पत्नी का रोते हुए वीडियो भी वायरल हो गया, जिसने लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने ला दी हैं।
कुछ लोग कार्रवाई को अनुशासन के लिए जरूरी बता रहे हैं, तो कुछ परिवार की स्थिति को देखते हुए सहानुभूति जता रहे हैं।
अनुशासन बनाम सोशल मीडिया..
पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस विभाग में अनुशासन और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर बहस छेड़ दी है। वर्दी में इस तरह के वीडियो बनाना नियमों के खिलाफ माना जाता है, बावजूद इसके ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
देखें वॉयरल वीडियो..
अब देखना होगा कि इस नए वायरल वीडियो पर विभाग क्या रुख अपनाता है और संबंधित पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।



