

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही थाने में लंबे समय से जमे एक उप निरीक्षक (SI), एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत 21 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। यह लिस्ट शुक्रवार देर शाम जारी की गई। माना जा रहा है कि यह कदम पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने और एक ही स्थान पर अत्यधिक जमाव को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि पुलिसिंग और जनहित के कार्यों में गतिशीलता बनी रहे।

तबादले की मुख्य बातें..
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने आदेश में कुल 21 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। इस फेरबदल में एक एसआई और एक एएसआई के साथ-साथ कई प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में नई पदस्थापना दी गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों को बदलकर काम में पारदर्शिता और सक्रियता लाना ही इस तबादले का मुख्य उद्देश्य है।
यह कार्रवाई जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। सभी प्रभावित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि यह एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके तहत कार्य क्षमता और बेहतर पुलिसिंग के लिए कर्मियों की अदला-बदली की गई है।
देखें आदेश..




