नहाती महिला को अकेली पाकर पड़ोसी ने घर में घुसकर की अश्लील हरकत, भागकर बचाई इज्जत..

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ युवक ने नहा रही महिला को अकेला पाकर गलत नीयत से उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी आबरू बचाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जलसों की रहने वाली महिला ने कोनी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह अपने घर के नहानी में नहा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले रूपेश सूर्यवंशी (35 वर्ष, निवासी जलसो) ने उसे नहाते हुए देख लिया।

आरोपी रुपेश ने महिला को घर में अकेला पाकर गलत नीयत से उसके घर में प्रवेश किया और जबरदस्ती उसे छूने लगा और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए वहाँ से किसी तरह भागकर अपनी जान और इज्जत बचाई। महिला ने तुरंत घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई..

पीड़िता की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 573/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 77 और 329(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ अधिकारियों को मामले 8की सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी रुपेश सूर्यवंशी के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे धर दबोचा। पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी रूपेश सूर्यवंशी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

कोनी पुलिस ने आरोपी रूपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी (35 वर्ष, निवासी जलसों) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर महिला भाग नहीं पाती तो वह दरिंदगी का शिकार हो सकती थी।