आर्यावर्त बृहमिन समाज प्रदेश प्रभारी रेखेन्द्र तिवारी ने भगवान परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं

बिलासपुर। शहर में आज भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है इस अवसर…
2 years 11 months ago

सेवा में सर्वोपरी है मानव सेवा,,कुलपति चक्रवाल। सीयू में शुरु हुई प्याऊ सेवा

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्याऊ सेवा का उद्घाटन…
2 years 11 months ago

न्यायधानी में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत “आप “कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आप” नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मिलकर एसपी को दिया ज्ञापन, की कार्रवाई…
2 years 11 months ago

न्यायधानी में संदिग्ध अवस्था में हुई युवती की मौत, “आप” कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात*

*”आप” नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मिलकर एसपी को दिया ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग*
बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा के ग्राम अचानकपुर में उत्तराबाई साहू की बेटी की हत्या कर दी गई। लेकिन पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने आम आदमी पार्टी को 16 अप्रैल को फोन करके मदद मांगी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी जसबीर सिंह ने उन्हें मदद का आश्वासन दिलाया।

वहीं दशगात्र के बाद आम आदमी पार्टी की नेत्री प्रियंका शुक्ला ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान जब “आप” नेत्री प्रियंका शुक्ला और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की तो, पीड़ित परिवार फूट-फूटकर रोने लगा। जिसके बाद आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने और टीम गठित कर जांच की मांग की।

आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उत्तराबाई की बेटी की 8 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला था। 8 दिन बीत जाने के बाद भी आज बुधवार तक पुलिस ने न ही कोई कार्रवाई की और न ही मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ आज बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक आवदेन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसपी से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय और अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग की है

JP AGRAWALtezkhaber.in
2 years 11 months ago