बिलासपुर अवैध हॉस्टलों में असामाजिक गतिविधियां, रहवासी परेशान..होली पर बाहर के लड़कों को बुलाकर शराब पार्टी, सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत.. देखें वीडियो..

Bilaspur: Anti-social activities in illegal hostels, residents troubled..Liquor party organized by calling boys from outside on Holi, complaint lodged with police with CCTV footage..Watch video..

बिलासपुर। वार्ड नंबर 18, चाटापारा तिलकनगर स्थित अवैध हॉस्टलों की वजह से स्थानीय रहवासी परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि मोहल्ले में चल रहे कुछ गर्ल्स हॉस्टल असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन चुके हैं। यहां रहने वाली लड़कियां बाहरी लड़कों को बुलाकर देर रात तक पार्टी करती हैं, शराब व सिगरेट का सेवन होता है, और लड़ाई-झगड़े भी होते हैं।

देखें वीडियो..

रहवासियों ने बताया कि होली के दिन भी तिलकनगर शिव-हनुमान मंदिर के पीछे स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बाहर के लड़कों को बुलाकर शराब पी, गाली-गलौज की और आपस में झगड़ा किया। मोहल्लेवासियों ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

112 की समझाइश का नहीं हो रहा असर..

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन अवैध हॉस्टलों की बढ़ती संख्या से अब मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। इन हॉस्टलों में रहने वाली लड़कियां बाहरी असामाजिक तत्वों को बुलाती हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। शिकायतों के बाद भी पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे इन लड़कियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव..

मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि इन गतिविधियों का बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। रहवासियों की मान-प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अवैध हॉस्टलों की जांच कर इनपर कार्रवाई की जाए। साथ ही, लड़कियों के अभिभावकों को उनके कृत्यों की जानकारी दी जाए और बाहरी असामाजिक तत्वों पर सख्त कदम उठाए जाएं।

आईजी-एसएसपी से करेंगे शिकायत..

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस इस बार सख्त कार्रवाई नहीं करती है, तो वे आईजी और एसएसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।