न्यायधानी में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत “आप “कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आप” नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मिलकर एसपी को दिया ज्ञापन, की कार्रवाई…
2 years 11 months ago

न्यायधानी में संदिग्ध अवस्था में हुई युवती की मौत, “आप” कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात*

*”आप” नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मिलकर एसपी को दिया ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग*
बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा के ग्राम अचानकपुर में उत्तराबाई साहू की बेटी की हत्या कर दी गई। लेकिन पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने आम आदमी पार्टी को 16 अप्रैल को फोन करके मदद मांगी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी जसबीर सिंह ने उन्हें मदद का आश्वासन दिलाया।

वहीं दशगात्र के बाद आम आदमी पार्टी की नेत्री प्रियंका शुक्ला ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान जब “आप” नेत्री प्रियंका शुक्ला और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की तो, पीड़ित परिवार फूट-फूटकर रोने लगा। जिसके बाद आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने और टीम गठित कर जांच की मांग की।

आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उत्तराबाई की बेटी की 8 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला था। 8 दिन बीत जाने के बाद भी आज बुधवार तक पुलिस ने न ही कोई कार्रवाई की और न ही मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ आज बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक आवदेन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसपी से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय और अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग की है

JP AGRAWALtezkhaber.in
2 years 11 months ago

इम्तियाज की शानदार कप्तानी , बिलासपुर ने बनाई बढ़त

(सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता प्लेट ग्रुप)बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट…
2 years 11 months ago

पद अनुरूप दहेज नहीं कहकर पति कर रहें प्रताड़ित ,,,सुरभि पाटले एसडीएम पति को पद से हटाकर जांच करने पत्नी ने रखी मांग ।।। बिलासपुर। कटघोरा में पदस्थ एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर के खिलाफ उनकी पत्नी सुरभि पाटले ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एफ आई आर दर्ज कराया है। पुलिस पुलिस ने उनके पती सास समेत 8 लोगो के खिलाफ 498 ए 294,506 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीएम की पत्नी गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया की उनका विवाह 12 दिसंबर 2021 को कौशल प्रसाद तेंदुलकर से हुआ था शादी के बाद से ही दहेज और पैसों के लिए उनके साथ मारपीट किया जाने लगा। उस पर मायके से ढाई 2.50 रुपए लाने के लिए दबाव डाला जा रहा था उसने बताया कि मायके वालों ने दहेज के लिए वे न्यू कार की बुकिंग करा ली थी जिसे एसडीएम ने अपने पद अनुरूप नहीं होने के कारण लेने से इनकार कर दिया और खुद ही हौंडा सिटी कार बुक करा ली थी। सुरभि ने आरोप लगाया है की उसके चरित्र पर भी लांछन लगाते हुए उसके पति द्वारा लगातार मारपीट की जाती रही है। उन्होंने एसडीएम पति को पद से हटाकर जांच करने की मांग की

JP AGRAWALtezkhaber.in
2 years 11 months ago