₹500 मानदेय बढ़ाए जाने पर स्कूल सफाई कर्मी संघ ने सीएम बघेल को दिया धन्यवाद,, कलेक्टर दर पर भुगतान की मांग को लेकर जारी रहेगा संघर्ष

बिलासपुर।अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ-500 रुपए मानदेय बढ़ाए जाने पर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की ओर से सरकार को धन्यवाद l

स्कूल सफाई कर्मचारी 13 वर्षों से स्कूलों में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 तक साफ सफाई का काम करते हैं l
दोपहर 12:00 के बाद दूसरा कोई काम नहीं मिल पाने के कारण दिनभर की मजदूरी से वंचित रह जाते हैं l
इस महंगाई भरे दौर में 2000 से ₹2500 प्रतिमाह मानदेय में परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पाते हैं कर्ज की सहारे जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर रहते हैं ।
संघ के द्वारा 8 घंटे काम लेकर कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किये जाने को लेकर सरकार को अनेकों बार धरना,हड़ताल, रैली के माध्यम से
ज्ञापन सौंप चुके हैं ।
2018 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के द्वारा संघ की मांगों को पूरा करने के लिए लिखित और मौखिक रूप से आश्वासन दिया था ।
जो कि आज पर्यंत तक संघ की मांग- पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान नहीं किया गया है l
सरकार के द्वारा अनुदान के रूप में जुलाई 2022 में ₹300 तथा 15 अगस्त 2023 को ₹500 प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा किया है l
संगठन ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद कहां है ।
परंतु संगठन की मांग 8 घंटे स्कूलों में कार्य लेकर कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा ।