गिरारी से पेंड्रा तक भक्ति की बयार : 600 मीटर लंबी चुनरी यात्रा ने बांधा आस्था का रंग, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल..

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में 22 मार्च 2026 को गिरारी स्थित सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से दुर्गा मंदिर पेंड्रा तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 600 मीटर लंबी चुनरी रही, जिसे श्रद्धा और उत्साह के साथ पूरे मार्ग में ले जाया गया। इस विशाल चुनरी ने पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत वातावरण बना दिया और हर कोई इस दिव्य दृश्य का साक्षी बना।

यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें देवी स्वरूप में शामिल हुईं। उनके पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति भाव ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा, आरती और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही लोगों को फल और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।

यह भव्य आयोजन विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के उद्देश्य से किया गया, जिसने समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

इस आयोजन को स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य और संत महानंद जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम में शुभम नाग, सौरभ देवांगन, प्रणव कुमार मरपच्ची, राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, हर्ष छाबरिया, प्रकाश साहू और सागर पटेल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा निखिल परिहार, श्रीमती सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, शिखा सिंह, अनीता मांझी, विमला वासुदेव, नवीन विश्वकर्मा, भूपेंद्र चौधरी, दीपक कश्यप, प्रदीप कुमार, दिलीप विश्वकर्मा, विनय पांडे, शुभम गुप्ता, अनुराग पांडे, दीपक विश्वकर्मा, बृजेश पुरी, रविंद्र कुमार, राजा कश्यप, पुरन यादव, राहुल साहू, आदित्य सोनी, दिशा मानिकपुरी और कुसुम गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, प्रशासन और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।