छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद को नई दिशा : मुख्यमंत्री ने किया ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ का भव्य शुभारंभ.. देखें वीडियो..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह विशेष आयुर्वेदिक उत्पाद पारंपरिक च्यवनप्राश (Chyawanprash) से प्रेरित होकर तैयार किया गया है, जिसमें आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा और आधुनिक जीवनशैली की जरूरतों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आयुर्वेद, वनौषधि और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में लोगों को प्राकृतिक और सुरक्षित स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की आवश्यकता है। ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक..

‘आरोग्य अमृत अवलेह’ को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक हो। इसके साथ ही यह स्मरण शक्ति, एकाग्रता और मानसिक स्फूर्ति बढ़ाने में भी उपयोगी माना जा रहा है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

औषधीय वन संपदा का वैज्ञानिक उपयोग..

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ औषधीय वनस्पतियों से समृद्ध राज्य है। यहां उपलब्ध वन संपदा का वैज्ञानिक और सतत उपयोग कर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य विकल्प मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

देखें वीडियो..

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति..

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राज्य की स्वास्थ्य उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया।

वनमण्डलाधिकारी, जशपुर वनमण्डल, जशपुर