दो साल तक पीछा किया, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आशिक गिरफ्तार..

बिलासपुर (रतनपुर)। शादी का झूठा झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो साल से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और जेल भेज दिया है।

थाना रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग ने 8 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि पड़ावपारा कोटा का रहने वाला आशीफ खान (उम्र 21 वर्ष) पिछले करीब दो साल से उसे स्कूल जाते समय पीछा करता था। वह लगातार उसे शादी करने की बात कहकर भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता रहा।

नाबालिग जानते हुए भी बनाए शारीरिक संबंध..

पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीफ खान नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर और उसे नाबालिग जानते हुए भी जबरदस्ती कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी आशिक खान अपने घर से फरार हो गया था। यह मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने और इसकी गंभीर प्रवृत्ति को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि टीम ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी सघन तलाश की और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी आशीफ खान पिता फरीद खान को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक राजेन्द्र साहू और महिला आरक्षक स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।