छत्तीसगढ़ में हैवानियत; नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या, गले में सब्बल घुसा किया आर-पार..

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश उसके ही मकान के कमरे में मिली। नाबालिग की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है। घटना के वक्त किशोरी अपने 11 साल के भाई के साथ घर पर थी।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश उसके ही मकान के कमरे में मिली। नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। नाबालिग की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है। घटना के वक्त किशोरी अपने 11 वर्षीय भाई के साथ घर पर थी। वहीं माता पिता सब खेत गए हुए थे। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है।

गले में आर पार घुसा था सब्बल..

सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद नाबालिग का भाई अपने घर से खेत पहुंचा और माता पिता को जानकारी दी। इसके बाद परिजन घर पहुंचे तब देखा कि कोठे (मवेशी बांधने का स्थान) में किशोरी की लाश अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी और गले में सब्बल आर पार घुसा था।

जांच में जुटी पुलिस..

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस गांव में पूछताछ कर रही है।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका..

वहीं घटना की जांच के लिए जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलवाया। नाबालिग के अर्धनग्न हालात में देखने के बाद परिजनों वो पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

दो संदिग्धों की पहचान..

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो संदेहियों की पहचान कर ली है, लेकिन दोनों फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। फिलहाल हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत भी है।